पहेली – बताइये, आज कौन सा दिवस है?

क्या आप जानते हैं कि आज कौन सा दिवस है

उन्मुक्त जी, क्या मालुम आज कौन सा दिवस है, कहां तक याद रखें। रोज ही कोई न कोई दिवस आ जाता है। अब यह कौन सा नया दिवस है?’

यह सच है। जिस दिन देखो उस दिन एक दिवस है।बस इसी लिये मैं भी इसके बारे में बात करना भूल गया। आज मुक्त प्रलेख दिवस (Document Freedom Day) है। यह इसका दूसरा साल है। इस साल इसे, मार्च महीने के आखरी बुद्धवार यानि कि २५ मार्च को, आज, मनाया जाना है। इसके बारे में विस्तार से आप इसकी वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। भारत में भी यह कई जगह मनाया जा रहा है। इसकी सूची यहां है।

‘उन्मुक्त जी, इसे मनाने का क्या कारण है?’

कुछ समय पहले मैंने अपने उन्मुक्त चिट्ठ पर मुक्त मानक और वामन की वापसी श्रंखला लिखी थी। इसकी कड़ियों के लिंक नीचे दिये हैं। आप उसमें जा कर मुक्त मानक के महत्व को समझ सकते हैं। लोगों को, इसी महत्व के बारे में बताने और इसे उजागर करने के लिये, इसे मनाया जा रहा है।

‘उन्मुक्त जी, हम इसके लिये  क्या कर सकते हैं?’

Computer rigeneriamoci
Image by rigeneriamoci via Flickr

इसमें भाग लेने के लिये तो देर हो गयी है पर आप इसके लिये बहुत कुछ कर सकते हैं और यह करना बहुत आसान है। बस आप ओपेन ऑफिस डाट ऑर्ग का ऑफिस स्वीट प्रयोग करने लगें। यह न केवल मुक्त है पर मुफ्त भी। इसे डाउनलोड करें और प्रयोग करने लगें।  आपके सारे प्रलेख अपने आप ही मुक्त मानक में हो जायेंगे।

‘उन्मुक्त जी, आप कह रहें तो जरूर यह केवल लिनेक्स में चलता होगा?’

नहीं, नहीं इसके लिये आपको लिनेक्स पर काम करने की जरूरत नहीं है। यदि आप विंडोज़ या मैक पर भी काम करते हों तो भी ओपेन ऑफिस डाट ऑर्ग में काम कर सकते हैं। यह सारे ऑपरेटिंग सिस्टम पर बहुत अच्छा काम करता है।  है न कितना आसान। तो कब शुरू कर रहे हैं  इसका प्रयोग करना।

यदि आप माइक्रोसॉफ्ट का एम एस वर्ड (MS Word)  प्रयोग करते हैं तो भी आप मुक्त मानक पर काम कर सकते हैं। इसके लिये आप सन माइक्रोसिस्टम के द्वारा निकला हुआ प्लगइन अपने कंप्यूटर में स्थापित कर लें। इसे आप यहां से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

मुक्त प्रलेख दिवस की शुभकामनाओं के सहित और इस आशा के साथ, कि आप बहुत जल्दी ही ओपेन ऑफिस ऑर्ग और मुक्त मानक का प्रयोग करना शुरू करेंगे।

मुक्त मानक और वामन की वापसी श्रंखला की कड़ियां

सांकेतिक शब्द
book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, science fiction, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा,

Free file format, Free software, information , Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology,  Internet, Open Format, Open source software, software, software, technology, technologytechnology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपेन फॉमैट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, मुक्त मानक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,

Reblog this post [with Zemanta]
Posted in सॉफ्टवेयर, IPR

Sorry, comments are closed for this item.