हिन्दी चिट्ठाकार उन्मुक्त की चिट्ठियाँ

अरे! ऐसा भी चित्र बनाया जा सकता है?

स्कॉट वेड गन्दी कार की खिड़कियों के शीशे में सुन्दर चित्र बनाते हैं। मैं नहीं समझता था कि कोई इस तरह के चित्र भी बना सकता है। उनकी कार में बने चित्रों को देख कर, अक्सर लोग अपनी कार से उतर कर चित्र खींचने आ जाते हैं।

उनके बनाये गये नीचे के चित्र ने, मुझे अपने टॉमी की याद दिला दी। जिसे ईश्वर ने दस साल पहले उपहार में दिया था और कुछ दिन पहले अपने पास बुला लियाटॉमी अक्सर हम लोगों के साथ इसी तरह से घूमने जाता था। हम लोग पीछे वाली सीट नीचे कर देते थे ताकि वह उस पर आराम से बैठ सके।


यह चित्र मेरा नहीं है। मैंने इसे यहां से लिया है। वहां पर आप और भी बेहतरीन चित्र देख सकते हैं और स्कॉट वेड और उनकी इस बेहतरीन कला के बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।



हमने टॉमी की याद में, उसकी कब्र के दो तरफ, बेला और काजू का पेड़ लगाया है ताकि आने वाले समय में, उसकी महक और याद, हमेशा रहे। मेरे एक मित्र ने एक खास कल्मी बेल का पेड़ भी हमें उसकी याद में लगाने के लिये भेंट किया। हमने उसे अपने घर के पीछे उसकी याद में लगाया है।

मेरे मित्र, अभी कितने दिन तुम मेरे जहन में रहोगे – शायद हमेशा।


हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)

यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में – सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।


Posted in दर्शन, हिन्दी, hindi

, ,

Comments are currently closed.

Powered By Indic IME