हिन्दी चिट्ठाकार उन्मुक्त की चिट्ठियाँ -

बकबक सुनना, हुआ आसान

Posted on November 16, 2009 in Wordpress | by

‘उन्मुक्त जी, यह भी कोई बात हुई। बकबक कौन सुनना चाहता है?’

अरे भाई, अरे बहना, मैं उस बकबक की बात नहीं कर रहा हूं मैं तो अपने पॉडकास्ट  ‘बकबक‘ की बात कर रहा हूं। मैं अपने पॉडकास्टों को ऑग (ogg) मानक (format) में करता हूं। इसी लिये, कुछ लोगों को इसे विंडोज़ में सुनने में कठिनाई होती है।

‘अरे हांऽऽऽ। आप अपने पॉडकास्ट एमपी-३ मानक में क्यों नहीं करते हैं। ताकि हम सब आसानी से सुन सकें। हम तो आपके पॉडकास्ट सुन ही नहीं पाते हैं :-(

कुछ समय पहले मेरी बिटिया रानी ने भी यही सवाल पूछा था।  उसे लगता था कि मैं उलझन में हूं। मैंने उसे बताया था कि मैं अब बिलकुल उलझन में नहीं हूं और  ऑग मानक में ही पॉडकास्ट करूंगा। उसे इसका कारण यहां बताया था। इसको कारण को आप यहां एमपी-३ मानक में सुन भी सकते हैं और यदि यहीं इस चिट्ठी पर इस पॉडकास्ट को सुनना चाहें तो नीचे ► चिन्ह पर चटका लगा कर सुने।

कई लोगों को, विंडोज़ में, ऑग मानक की फाइलों को  सुनने में मुश्किल होती थी। मेरे पास अक्सर इन लोगों का ईमेल यह पूछते हुऐ आता था कि इसे कैसे सुना जाय। ऑग (ogg) मानक की फाईलों को आप विंडोज़ में, कम से कम, Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में सुन सकते हैं। लेकिन अब ये  फायरफॉक्स में भी सुनी जा सकती हैं।

‘फायरफॉक्स में भी सुनी जा सकती हैं! वह कैसे?’

यह तो आपको मालुम ही है कि अन्तरजाल पर फायरफॉक्स सबसे बेहतरीन वेब ब्रॉउज़र है। इसके सबसे नये संस्करण में ऑग मानक के लिये समर्थन है। जब आप किसी फाइल को डाउनलोड करते हैं तब यह आपसे पूछता है कि इसे सुरक्षित करें या Open with  किस प्रोग्राम में करें। इसमें आप Open with फायरफॉक्स के साथ करें। यह सुनायी पड़ने लगेगा। यहां पर यदि आप इसे किसी ऊपर लिखे प्रोग्राम के साथ Open with करेंगे तो भी सुनायी पड़ेगा।

इसका दूसरा तरीका है कि फायरफॉक्स को आप ऑग मानक की फाइलें सुनने के लिये डिफॉल्ट में कर लें। बस अगली बार जब आप इस पर चटका लगायेंगे तो आप इसे फायरफॉक्स में ही सुन सकेंगे।

‘इसे डिफॉल्ट में कैसे करें?’

यह भी बहुत आसान है। ऑग मानक की कोई फाइल डाउनलोड कर लें। उसके बाद उसका चयन कर माउस पर दहिने तरफ से चटका लगायें।

इसे Choose Program पर जायें। यहां पर फायरफॉक्स का चयन करें। इसके बाद नीचे जहां Always use the selected program to open this kind of program लिखा है वहां पर टिक कर दें। बस यह डिफॉल्ट में हो गया। यहां पर आप Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp का भी चयन कर सकते हैं तब ऑग फाइल इन प्रोग्राम में बजेगी।

है न कितना आसान, बस सुनना शुरू किजिए।

मैं तो आप सबकी आवाज सुनने को तरस रहा हूं। देरी मत कीजिए, पॉडकास्ट करना शुरू कीजिए और हां अपनी ऑडियो फाइलें,  पॉडकास्ट ऑग फॉरमैट में रखें।

क्या कहा, आप यह जानना चाहते हैं कि आप अपनी ऑडियो फाइलें,  पॉडकास्ट को ऑग फॉरमैट में क्यों रखें।

यह इसलिये क्योंकि मुक्त मानक, मालिकाना मानक से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। क्या आपको यह नहीं मालुम है। कोई बात नहीं।आप मेरी मुक्त मानक और वामन की वापसी श्रंखला पढ़ लीजिए। इसे मैं अभी तक संकलित नहीं कर पाया हूं। लेकिन कड़ियों में इसे आप नीचे दिये गये लिंक पर चटका लगा कर पढ़ सकते हैं।

भूमिका।। मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं?।। मुक्त मानक क्या होते हैं?।। मुक्त मानक क्यों उचित साधन हैं।। जयंत विष्णु नार्लीकर की विज्ञान कहानी -वामन की वापसी।। ‘वामन की वापसी’ कहानी का मुक्त मानक से सम्बंध।।

जिस तरह से ऑडियो फाइलों के लिये ऑग मुक्त मानक है वैसे विडियो फाइलों के लिये थ्योरा (Theora) मुक्त मानक है। इसे ओजीवी (ogv), के द्वारा चिन्हित किया जाता है। इस मानक के लिये भी नये फायरफॉक्स में समर्थन है। इसकी फाइलों को भी आप फायरफॉक्स में आराम से देख सकेंगे। हैं न अच्छी बात।

इस बात की कोई चिन्ता मत कीजिए कि लोगों को सुनने में मुश्किल होगी। हो सकता है कि  कुछ दिन तक ऐसा हो पर फिर सब समझ जायेंगे। मेरे साथ ही देखिये – मेरे अधिकतर पॉडकास्ट ५०० से भी ज्यादा बार सुने/ देखे जा चुके हैं। निम्न पॉडकास्ट १००० से भी ज्यादा बार सुने/ देखे जा चुके हैं। हांलाकि इनमें पहले के कुछ पॉडकास्ट एमपी-३ मानक में हैं। १००० बार से ज्यादा सुने/ देखे गये निम्न पॉडकास्ट हैं

बिलकुल देरी मत कीजिए और जल्दी से शुरू हो जाइये।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें:
(Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में – सुन सकते हैं।

बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।

सांकेतिक शब्द

Free file format, Free software, information , Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Linux, Open Format, Open source software, software, software, technology, technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपेन फॉमैट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, मुक्त मानक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,


Posted in सॉफ्टवेयर, हिन्दी, hindi, podcast
TAGS: , , ,

One Response to “बकबक सुनना, हुआ आसान”

  1. यह अच्छा किया आपने. हम जैसे विन्डोज बेस लोगों को सरलता प्रदान करने का आभार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Recent Posts

Default utility Image नेपोलियन की तलवार में जड़ा – भारतीय हीरा इस चिट्ठी में रीजेंट हीरे की चर्चा है।यह चित्र पेरिस के लूवर संग्रहालय के इस...
Default utility Image हमारे यहां भरतपुर से अधिक पक्षी आते हैं इस चिट्ठी में, मथुरा में स्थित, इंडियन आयल रिफ़ाइनरी की चर्चा है। मथुरा में एक...
Default utility Image दूसरे ग्रहों पर जीवन, उन पर बसेरा – कल्पना आर्थर सी क्लार्क की इस चिट्ठी में, 'डिसकवरी साइंस' (Discovery Science) चैनल पर आ रही 'प्रॉफेटस् ऑफ साइंस फिक्शन'...
Default utility Image महिलायें जमीन पर लोट रही थीं इस चिट्ठी में, गोकुल-मथुरा में रमण रेती आश्रम  की चर्चा है।  रमण रेती पर बालू...
Default utility Image सौ साल पहले… इस चिट्ठी में, आज के दिन सौ साल पहले साहस के कारनामे की चर्चा है। This...

Recent Posts

Default utility Image Default utility Image Default utility Image Default utility Image Default utility Image

Recent Posts

Default utility Image नेपोलियन की तलवार में जड़ा – भारतीय हीरा इस चिट्ठी में रीजेंट हीरे की चर्चा है।यह चित्र पेरिस के लूवर संग्रहालय के इस...
Default utility Image हमारे यहां भरतपुर से अधिक पक्षी आते हैं इस चिट्ठी में, मथुरा में स्थित, इंडियन आयल रिफ़ाइनरी की चर्चा है। मथुरा में एक...
Default utility Image दूसरे ग्रहों पर जीवन, उन पर बसेरा – कल्पना आर्थर सी क्लार्क की इस चिट्ठी में, 'डिसकवरी साइंस' (Discovery Science) चैनल पर आ रही 'प्रॉफेटस् ऑफ साइंस फिक्शन'...
Default utility Image महिलायें जमीन पर लोट रही थीं इस चिट्ठी में, गोकुल-मथुरा में रमण रेती आश्रम  की चर्चा है।  रमण रेती पर बालू...
Default utility Image सौ साल पहले… इस चिट्ठी में, आज के दिन सौ साल पहले साहस के कारनामे की चर्चा है। This...