कौन सा मनका पहले पहुंचेगा और बड़ा निशान बनायेगा
इस चिट्ठी में न्यूयॉर्क के नम्बर प्ले की कड़ी से एक अन्य पहेली

यह चित्र उसी नम्बर प्ले की उसी चिट्ठी से है।
कुछ समय पहले मैंने बताया था कि न्यूयॉर्क टाईमस् का वर्डप्ले ब्लॉग ‘Wordplay – New York Times Blog‘ है। इसमें पहेलियों का जिक्र रहता है। इसकी एक कड़ी ‘Numberplay: Treat or Trick‘ हैं यह मुझे पसन्द आती है। कुछ समय पहले ‘किस गोले से चॉकलेट निकालूं‘ नामक पहेली प्रकाशित की थी। वहीं से एक अन्य पहेली यहां से ।
ऊपर का चित्र देखें। इसके दोनो मनके और तार एक समान हैं केवल तार में बीच के उभार के। दोनो मनकों का भार भी एक है। तार के अन्त में मोम का टुकड़ा है। मनके और तार के बीच का घर्षन (friction) शून्य है। यदि दोनो मनकों को ऊपर से एक साथ छोड़ा जाय तब,
- कौन सा मनका पहले पहुंचेगा; और
- कौन सा मनका मोम में गहरा गड्ढा या निशान बनायेगा।
केवल जवाब की बात नहीं है, जवाब का कारण, ज्यादा महत्वपूर्ण है।
फिलिप्स पॅटी फ्रांसीसी हैं। उन्हें तारो के ऊपर चलने में महारत हासिल है। ७ अगस्त १९७४ को वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर की टावर के बीच तार डाल कर उस पर चले थे। २००८ में, बीबीसी के द्वारा उस पर एक ‘मैन ऑन वायर’ (Man on Wire) नाम का छाया चित्र बनाया गया था। उसी का अधिकारिक झलकी देखिये।
- पहेलियां और मार्टिन गार्डनर;
- २ की पॉवर के अंक, पहेलियां, और कमप्यूटर विज्ञान;
- पहेली बाज जज़;
- आंकड़े गलत बताते हैं;
- ‘आंकड़े गलत बताते हैं’ की चिट्ठी पर पूछी गये सवाल का जवाब;
- स्वीट डिश कैसे बांटी जाय;
- स्वीट डिश इस प्रकार से बांटी जाय;
- मनोरंजात्मक गणित के जनक – मार्टिन गार्डनर को सलाम;
- नाई की दाढ़ी को कौन बनाता है;
- नाई, महिला है;
- किस गोले से चॉकलेट निकालूं।
- कोहिनूर हीरा: ►;
- गोलकोण्डा किले का इतिहास: ►।
Filed under: गणित/पहेली, हिन्दी
माई स्वीट लॉर्ड कोहिनूर हीरा -पुरषों की लिये विपदा

Since the difference in height of starting point and ending point of travel for both rings is same, the mass of both rings is also same they will have same velocity, acceleration and momentum when hitting the target – and at the same time too. since they travel same differential height and start with same initial velocity, zero. Therefore the transfer of momentum, (and force as well as energy) in both cases will be the same and these both will make the same impact. Height and bend will have differences but only during the period of the bend, due to their different path for a limited time , thereafter these both will attain same dynamics.
राजीव जी, मुझे भी यही सही लगता है पर न्यूयॉर्क के पन्ने पर, लोगों के द्वारा की गयी टिप्पणियों में कुछ अन्य बात भी कही गयी है।