इस चिट्ठी में, नैनीताल की झील में सैर की चर्चा है।
नैनीताल की सबसे सुन्दर जगह, उसकी झील है। हम लोग झील में,नौका विहार के लिए भी गये।
नौका चलाने वाले व्यक्ति का नाम शंकर सिंह बिष्ट था। उससे बात करने पर बहुत सी जानकारी मिली।
नौका विहार के लिए इस समय एक निर्धारत रेट देना पड़ता है। यह निर्धारण हाई कोर्ट में एक लोकहित याचिका के द्वारा किया गया है। इसमें झील का पूरा चक्कर लगाने के लिए १५०/-रूपया देना पड़ता है और १०/-रूपया जैकेट के लिए।
हालांकि जहां तक मुझे याद पड़ता है कि आज तक इस झील में कभी भी नौका पलटने या डूबने का कोई समाचार नहीं मिला है। फिर भी सभी लोग जैकेट पहने हुए थे। यह शायद उन्हें आश्वस्त करता है कि वह डूब नहीं सकेगें।
| हमारे नाविक - शंकर सिंह बिष्ट |
मैंने शंकर सिंह से झील की गहरायी पूछी तो उसने कहा,
'झील बहुत गहरी है और कुछ जगह पर इसकी गहरायी पता ही नहीं चलती है। ठंडी सड़क पर हनुमानजी का मंदिर है। इस झील के पानी का स्रोत वहीं है आज तक इसकी तह नही मिल पायी है क्योंकि यहीं से, पानी जमीन से निकल कर आ रहा है।'अगली बार हम झील की सफाई के बारे में चर्चा करेंगें।
फिल्म 'कटी पतंग' में, राजेश खन्ना और आशा पारिख के साथ,नैनीताल झील का मज़ा लें।
जिम कॉर्बेट की कर्म स्थली - कुमाऊं
जिम कॉर्बेट।। कॉर्बेट पार्क से नैनीताल का रास्ता - ज्यादा सुन्दर।। ऊपर का रास्ता - केवल अंग्रेजों के लिये।। इस अदा पर प्यार उमड़ आया।। उंचाई फिट में, और लम्बाई मीटर में नापी जाती है।। चिड़िया घर चलाने का अच्छा तरीका।। नैनीताल में सैकलीज़ और मचान रेस्त्रां जायें।। क्रिकेट का दीवानापन - खेलों को पनपने नहीं दे रहा है।। गेंद जरा सी इधर-उधर - पहाड़ी के नीचे गयी।। नैनीताल झील की गहरायी नहीं पता चलती।।
Latest podcast in Hindi हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट
In order to listen to it click on the play symbol ►:
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें।
प्रकृति का नज़ारा - सूरज होगा कलंकित
होप डायमन्ड
होप डायमन्ड
सांकेतिक शब्द
। Nainital,
। Kumaon,
। Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो, मौज मस्ती,