यह चिट्ठी श्रीनिवास रामानुजन पर मेरी नयी श्रृंखला की भूमिका है।
| श्रीनिवास रामानुजन - चित्र विकिपीडिया से |
इसे आप नीचे चलाने के चिन्ह ► पर चटका लगा कर सुन सकते हैं।
श्रीनिवास रामानुजन २०वीं शताब्दि के महानतम गणितज्ञों में से एक थे। उनका जन्म मद्रास (अब चेन्नई) में २२ दिसंबर १८८७ में हुआ था। इस वर्ष उनके जन्म को १२५ वर्ष पूरे हो जायेंगे। इसी लिये यह साल 'राष्ट्रीय गणित वर्ष' के रूप में और २२ दिसंबर 'राष्ट्रीय गणित दिवस' के रूप में मनाया जायगा।
इस अवसर पर मैं एक नयी श्रृंखला 'अनन्त का ज्ञानी - श्रीनिवास रामानुजन' के नाम से शुरू कर रहा हूं।
पहले मैंने इस श्रृंखला को, इस समय चल रही गोलकोण्डा और विश्वविख्यातत हीरों पर चल रही श्रृंखला के बाद शुरू करने का विचार बनाया था। लेकिन तब तक शायद देर हो जाय, इस लिये कुमाऊं यात्रा के साथ ही शुरू कर रहा हूं।
इस श्रृंखला में, मैं रामनुजन के बारे और उनसे संबन्धित दो बेहतरीन पुस्तकों की चर्चा करंगा। यह पुस्तकें है,
- रॉबर्ट कैनिगल की उन पर लिखी जीवनी 'द मैन हू न्यू इन्फिनिटी: ऍ लाइफ ऑफ द जीनियस रामनुजन' (The Man Who Knew Infinity: A Life of the Genius Ramanujan by Robert Kanigel)।
- डेविड लैविट की पुस्तक 'द इन्डियन कलार्क' (The Indian Clerk is a novel by David Leavitt)।
इस श्रृंखला की अगली कड़ी में रामानुजन के जन्म पर चर्चा करेंगे।
अनन्त का ज्ञानी - श्रीनिवास रामानुजन
भूमिका।। सांकेतिक शब्द
। Srinivasa-Ramanujan,। book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, science fiction, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा,
। जीवनी, जीवनी, जीवनी, biography,
। Hindi, पॉडकास्ट, podcast,