इस चिट्ठी में, बांके बिहारी मन्दिर के पुजारी से बातचीत की चर्चा है।
![]() |
| स्वामी हरिदास,राजा अकबर के सामने, तानसेन को संगीत सिखाते हुऐ चित्र विकिपीडिया से |
एक बार वहां पर अकबर बादशाह आये। उन्होंने स्वामी हरिदास जी से पूछा कि वे मंदिर को क्या दे सकते है। हरिदास जी ने कहा,
'यदि आप कुछ देना ही चाहते है तो इस जगह पर पशु वध होना बंद करवा दें।'राजा अकबर दिल्ली पहुंचने के बाद एक तामपत्र पर यह आदेश लिखकर उनके पास भिजवाया। मेरे पूछने पर कि यह तामपत्र कहां है, उसने बताया कि,
'भारत के प्रथम राष्ट्रपति इस ताम पत्र को दिल्ली के संग्रहालय में रखवा दिया है।'मैंने पूछा कि क्या इस समय मथुरा में पशु वध नहीं होता है। इस पर उसका कहना था,
'अब तो कलयुग है और इस कलयुग में, सब कुछ होता है - मथुरा में मांस भी मिलता है।'
मुझे ईसाइयों की यह बात अच्छी लगती है कि उन्होंने बहुत अधिक स्कूल एवं अस्पताल चला रखे है। हिन्दुओं ने मंदिर तो बहुत बनाये पर स्कूल और अस्पताल उतने नहीं बनवाया। गोस्वामी जी ने बताया कि जब से न्याययालय ने रिसीवर रखा है तब से मन्दिर के पास ४२ करोड़ रुपये हो गये हैं। मैनें उन्हें इसाईयों का उदाहरण देते हुए कहा,
'जब मंदिर के पास इतना पैसा है तो स्कूल एवं अस्पताल बात क्यों नहीं चलाते। मैं चेन्नई गया था। वहां मैंने ए.आर. रहमान का शुरू किया संगीत स्कूल देखा। यह बहुत अच्छा है। क्यों नहीं इस पैसे से, स्वामी हरिदास की स्मृति में, मथुरा में संगीत का स्कूल खोलते?'उन्हें, यह बात अच्छी लगी। उन्होंने कहा,
'हमारे पास कुछ जमीन मथुरा में है। उस जगह पर, हरिदास जी की शैली के गायन को बढ़ावा देने के लिए स्कूल स्थापित करेगें।'हो सकता है आने वाले दिनों में आपको मथुरा में संगीत का स्कूल मिले।
अगली बार हम लोग स्कॉन अन्तराष्ट्रीय मंदिर देखने चलेंगे।
मथुरा में एक दिन, पूरे बनारसी जीवन पर भारी - मथुरा यात्रा
रस्किन बॉन्ड।। कन्हैया के मुख में, मक्खन नहीं, ब्रह्माण्ड दिखा।। जहाँपनाह, मूर्ति-स्थल नापाक है - वहां मस्जिद न बनायें।। कृष्ण-जन्मभूमि मन्दिर को महमूद गजनवी ने लूटा।। गाय या भैंस के चमड़े को अन्दर नहीं ले जा सकते।। बांके बिहारी से कुछ न मांग सका।। देना है तो पशु वध बन्द करवा दें।। माई स्वीट लॉर्ड।।
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
- कोहिनूर हीरा: ►;
- गोलकोण्डा किले का इतिहास: ►।
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो ऊपर तरफ का विज़िट,
'बकबक' पर पॉडकास्ट कैसे सुने देखें।
सांकेतिक शब्द
। Mathura, Krishna, Vrindavan, Banke Bihari Temple, Banke Bihari Temple, Swami Haridas,
। Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो, मौज मस्ती,
। Hindi, हिन्दी,। Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो, मौज मस्ती,
