इस चिट्ठी में, विटलबाख डायमंड के बारे में चर्चा है।
इस चिट्ठी को आप सुन भी सकते हैं। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो ऊपर दाहिने तरफ का पृष्ट,
'बकबक' पर पॉडकास्ट कैसे सुने
देखें।
'बकबक' पर पॉडकास्ट कैसे सुने
देखें।
यह पता नहीं चलता है कि विटलबाख डायमंड कब और कहां मिला पर इतना निश्चित है कि यह भी गोलकुण्डा की खदानों से निकला था।
कहा जाता है कि इसे स्पेन के राजा फिलिप चतुर्थ ने अपनी बेटी के दहेज़ के लिए, इसे १६६४ में ख़रीदा था। लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं है।
सबसे पहले, इस हीरे का उल्लेख, १८वीं सदी के शुरू में मिलता है। जब यह वियाना में, हैब्सबर्ग परिवार के पास पहुंचा। इस परिवार की एक लड़की मारिया अमालिया की शादी विटलबाख परिवार में हो गयी तब यह वहां पहुंचा। जब इस परिवार के सदस्य बवेरिया के राजा बने तब यह उनके राजमुकुट में रहा।
![]() |
| बवेरिया के राज मुकुट में विटलबाख हीरा |
२००८ में, इसे नीलाम में इंग्लैंड के व्यापारी लॉरेंस ग्राफ़ ने १६४ लाख पाउंड या २३४ लाख डॉलर में ख़रीदा। यह अभी तक किसी भी नीलाम में बिका सबसे अधिक दाम का हीरा है।
यह गाढ़े नीले रंग हीरा है। यह ३१.०६ कैरेट (६.१२ ग्राम) का था। लॉरेन्स के अनुसार इसमें कुछ कमी थी। उसी को दूर करने के लिए इसमें कुछ कटवाया गया। इस समय यह ४ कैरेट (८०० मिलीग्राम) का हो गया है।
इस चिट्ठी के चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से
गोलककोण्डा किला और विश्वप्रसिद्ध हीरे
भूमिका।। गड़ेरिया की पहाड़ी यानि गोलकोण्डा।। कोहिनूर हीरा -पुरषों की लिये विपदा।। हिन्दुस्तानी गुलाबी हीरे, ईरान की शान।। नेपोलियन की तलवार में जड़ा - भारतीय हीरा।। भारतीय हीरा - स्पेन की राजकुमारी का दहेज।।About this post in Hindi-Roman and English
सांकेतिक शब्द
। Diamond, World famous diamond, Golconda,
। Hindi, पॉडकास्ट, podcast,

