हिन्दी चिट्ठाकार उन्मुक्त की चिट्ठियाँ -

Default utility Image

पापा, नुकसान उनका है तुम्हारा नहीं TAGS: | | | | इस चिट्ठी में, बेटे के साथ बिताये कुछ पल, उससे मिली सीख, का वर्णन है।  कुछ समय पहले, परी को शोध के ल…

Default utility Image

अनन्तता समझो, ईश्वर के पास पहंचो TAGS: | इस चिट्ठी में, आमिर डी ऐक्ज़ल (Amir D Aczel) के द्वारा,  गणितज्ञ जॉर्ज कैंटर (George Cantor) की जीवनी पर लिखी पुस्त…

Default utility Image

ईश्वर का आस्तित्व नहीं है TAGS: | | ऍपीमेनेडीज़ या लाएरस् विरोधाभास का एक रूप यह भी सिद्ध करता है कि ईश्वर का आस्तित्व नहीं है। आज क…

Default utility Image

ईश्वर का आस्तित्व नहीं है TAGS: | | ऍपीमेनेडीज़ या लाएरस् विरोधाभास का एक रूप यह भी सिद्ध करता है कि ईश्वर का आस्तित्व नहीं है। आज क…

Default utility Image

क्या मुक्त विज्ञान संभव है? TAGS: | | | विलियम टिमोथी गावरस्इस चिट्ठी में मुक्त विज्ञान विचारधारा के बारे में चर्चा है। ‘उन्मुक्त जी, म…

Default utility Image

क्या मुक्त विज्ञान संभव है? TAGS: | | | विलियम टिमोथी गावरस्इस चिट्ठी में मुक्त विज्ञान विचारधारा के बारे में चर्चा है। ‘उन्मुक्त जी, म…

Default utility Image

ऐसा कोई कंप्यूटर नहीं, जिसे हैक न किया जा सकता हो TAGS: | | इस चिट्ठी में, फिल्म इंडिपैंडेंटस डे (Independence day) और इसका साईबर अपराध से संबन्ध की चर्चा है।इस चिट्ठी …

Default utility Image

आज, मुझसे शादी करोगी TAGS: | | | | इस चिट्ठी में डगलस ऐडम्स् की पुस्तक ‘द हिचहाइकरस् गाइड टू द गैलैक्सी’ की चर्चा के साथ आज की तारीख …

Default utility Image

भाषायें लुप्त हो जाती हैं – गणित के सिद्घान्त नहीं TAGS: | | | | इस चिट्ठी में, एयोस्टोलोस डॉक्सिएडिस द्वारा लिखित उपन्यास, ‘अंकल पेट्रोस एण्ड गोल्डबाकस् कंजेक्चर’ की चर्चा है। इस चिट्ठी को, सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, ‘मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने‘ देखें। गोल्डबाक  १८वीं शताब्दी के गणितज्ञ थे। ७ जून १७४२ को उन्होंने जर्मन गणितज्ञ ल्योन्हार्ड ऑयला को पत्र लिखा कि उन्होंने यह पाया है कि दो से बड़ी, दो से विभाज्य होने वाली संख्या (even number), हमेशा दो अभाज्य संख्या (Prime) का जोड़ है। अब इसे उन्हीं के नाम पर, गोल्डबाक  अनुमान के नाम से जाना जाता है। यह नम्बर थ्योरी की सबसे पुराने अनुत्तरित प्रश्नों में से है। यह न तो अभी तक सही और न ही गलत सिद्घ हो पाया है।उपन्यास ‘अंकल पेट्रोस एण्ड गोल्डबाकस् कंजेक्च’ की कहानी, गोल्डबाक अनुमान और कोर्ट गर्डल के अपूर्णनता सिद्घान्त के इर्द गिर्द घूमती है। यह मूलत: १९९२ में ग्रीक भाषा में लिखा उपन्यास है। वर्ष २००० में, इसे  फेबर एण्ड फेबर द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित किया गया। इसके प्रकाशकों ने इसकी बिक्री बढाने के लिये १० लाख डालर का पुरस्कार देने कि घोषणा की जो  इस पुस्तक के प्रकाशित होने के दो साल के अन्दर गोल्डबाक अनुमान को सही या गलत सिद्घ करे दे। यह बताने के जरूरत नहीं है कि कोई भी इस पुरस्कार को नहीं जीत सका। यह कहानी है एक चाचा और भतीजे की। चाचा को उसके परिवार के लोग नाकामयाब व्यक्ति मानते हैं। चाचा अकेले रहना पसन्द करते हैं, किसी से मिलते नहीं हैं। भतीजे ने गणित में शिक्षा ली है और उसे पता चलता है कि उसके चाचा विलक्षण प्रतिभा के युवक थे। बाद में वे विश्वविद्यालय में सबसे कम उम्र में गणित के प्रोफेसर बने और लोग उनको इज्जत और सम्मान से देखते हैं। फिर ऎसा क्या हो गया कि उसके परिवार वाले उन्हें नाकामयाब मानते हैं।चाचा, गोल्डबाक अनुमान को सिद्ध करना चाहते हैं और इसी में जीवन लगा देते हैं। लेकिन यह तो अनुत्तरित प्रश्न ही रहा। यही इसकी कहानी है जो कि गणित की लघुकथायें, किस्से, और घटनायें पर बुनी हैं। यह कहानी तो काल्पनिक है पर उसमें लिखी लघुकथायें, किस्से, और घटनायें सच हैं। यह बेहद रोचक पुस्तक है और गणित जैसे नीरस विषय पर रोमांच पैदा करती है। यह पुस्तक जी. एच. हार्डी की उत्कृष्ट रचना ‘ए मैथमैटीशियनस् अपॉलोजी’ के इस उद्घारण से शुरू होती है। ‘Archimedes will be remembered when Aeschylus is forgotten because languages die and Mathematical ideas do not. Immortality may be a silly word but properly a mathematician  has the best chance of whatever it may mean’ लोग एस्काइलस् (ग्रीक नाटककार) को भूल जायेंगे पर आर्कमडीज़ को हमेशा याद रखेंगे।  क्योंकि, भाषायें लुप्त हो जाती हैं लेकिन गणित के सिद्घान्त समाप्त नहीं होते हैं। शायद अमरत्व बेवकूफी है। लेकिन यह जो कुछ भी है उसे पाने के लिये गणितज्ञ की ही संभावना सबसे अधिक है। नम्बरों की बात हो और रामानुजम की बात न हो—यह तो हो नहीं सकता। इस पुस्तक में रामानुजम की भी चर्चा है और हार्डी-रामनुजम के टैक्सी नम्बर किस्से की भी।इस पुस्तक में गर्डल के अपूर्णनता का सिद्घान्त का भी प्रयोग है लेकिन यह कैसे है और इस कहानी का क्या अंत है यह तो मैं आपको बताने से रहा। आपका इस पुस्तक को पढ़ने का रोमांच समाप्त कर,  मैं आपका मजा थोड़े ही किरकिरा करना चाहता हूं। आप इस पुस्तक को पढ़ें और आनन्द लें। यह आपको आसानी से समझ में आयेगी। अपने बेटे और बेटियों को अवश्य पढ़ने के लिये दें। मैंने इस श्रंखला की भूमिका में, इंडिपैंडेंटस डे (Independence day) फिल्म का चित्र प्रयोग किया था। उसका साईबर अपराध से कैसे संबन्ध है यह अगली बार। जी. एच. हार्डी (GH Hardy) की पुस्तक ‘ए मैथमैटीशियनस् अपॉलोजी’  (A Mathematician’s Apology) उत्कृष्ट रचना मानी जाती है। यदि आपने इसे नहीं पढ़ा है तो अवश्य पढ़ें। यह अन्तरजाल पर यहां पर उपलब्ध है।   तू डाल डाल, मैं पात पात भूमिका।। नाई की दाढ़ी को कौन बनाता है।। नाई, महिला है।। मिस्टर व्हाई – यह कौन हैं।। गणित, चित्रकारी, संगीत – क्या कोई संबन्ध है।। क्या कंप्यूटर व्यक्तियों की जगह ले सकते हैं।। भाषायें लुप्त हो जाती हैं – गणित के सिद्घान्त नहीं।। इससे संबन्धित लेख चिट्ठे पर अन्य चिट्ठियां अन्तरजाल की मायानगरी मेंपेटेंट और कंप्यूटर प्रोग्राम; २ की पॉवर के अंक, पहेलियां, और कमप्यूटर विज्ञान; ओपेन सोर्स सौफ्टवेर; लिनेक्स की कहानी।   About this post in Hindi-Roman and English  is chitthi mein Apostolos Doxiadis kee likhi pustak  ‘Uncle Petros and  Goldbach’s Conjecture,’ kee sameeksha hai. yeh chitthi {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.This post is book review of ‘Uncle Petros and  Goldbach’s Conjecture,’ by Apostolos Doxiadis. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.  सांकेतिक शब्द । Kurt Gödel, Incompleteness theorems, Uncle Petros and  Goldbach’s Conjecture, Uncle Petros and  Goldbach’s Conjecture, Apostolos Doxiadis, Apostolos Doxiadis, Christian Goldback, Leonhard Euler, Goldback’s conjecture,  । book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, science fiction, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा, । cyber crime, cyber space, Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर, । Hindi, पॉडकास्ट, podcast,

Default utility Image

क्या कंप्यूटर व्यक्तियों की जगह ले सकते हैं TAGS: | | इस चिट्ठी में, रॉजर पेनरोज़ के द्वारा लिखी ‘द एमपररस् न्यू माइण्ड: कंसर्निग कंप्यूटरस्‌, माइण्डस् एण्ड द लॉज़ ऑफ फिज़िक्स’ पुस्तक की समीक्षा है।  इस चिट्ठी को, सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, ‘मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने‘ देखें। रॉजर पेनरोज़ अंग्रेज गणित-भौतिक शास्त्री हैं। आपने ‘द एमपररस् न्यू माइण्ड: कंसर्निग कंप्यूटरस्‌, माइण्डस् एण्ड द लॉज़ ऑफ फिज़िक्स’ नामक बेहतरीन पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक में मुख्य तौर पर यह बताने की कोशिश की गयी है कि कंप्यूटर कभी भी व्यक्तियों की जगह नहीं ले सकता हैं। गणीतीय तर्क शास्त्र अलगोरिथम  पर आधारित है। यह गर्डल के अपूर्णनता सिद्धान्त से बंधा है। पेनरोज़ का मानना है कि मानव चेतना  ग़ैर-अलगोरिथमी (non-algorithmic) है।  यही कारण है कि इसे कभी भी गणीतीय तर्क शास्त्र पर आधारित डिज़िटल कंप्यूटर से नहीं बदला जा सकता है। पेनरोज़, इस पुस्तक में पुस्तक में, न्यूटन के भौतिक शास्त्र, आइंस्टाइन के सापेक्षता सिद्धान्त  (special and general relativity), क्वांटम भौतिक शास्त्र (quantum physics), ब्रह्माण्ड विज्ञान (cosmology), समय की प्रकृति (nature of time) और गणित का दर्शन एवं उसकी सीमा (the philosophy and limitations of mathematics), की चर्चा करते हुऐ अपनी बात रखते हैं। यह पुस्तक भौतक शास्त्र का एक विहंगम दृश्य (bird’s eye view) दिखाता है और इस विषय के बारे में रोचक तरीके से सूचना देता है। यह  बेहतरीन पुस्तक है और उत्कृष्ट पुस्तकों में से एक हैं।   इस पुस्तकों को समझने के लिए कम से कम  इण्टरमीडिएट या स्नातक स्तर के भौतिक शास्त्र का ज्ञान जरूरी  है और तभी यह पढ़ने पर अच्छी तरह से समझ में आ सकेगी।  यदि आप विज्ञान के छात्र है या विज्ञान में आगे कुछ कार्य करना चाहते है। या आपके बेटे, बेटियां इन क्षेत्रों में काम करना चाहती है तब उन्हें यह पुस्तक पढ़ने के लिए अवश्य दें। ऐलेन मैथिसॉन ट्यूरिंग (२३.६.१९१२ से ७.६.१९५४) अंग्रेज गणितज्ञ, तर्क शास्त्री, गूढ़लेखिकी विशेषज्ञ (cryptanalyst) एवं कंप्यूटर विज्ञानिक थे। कंप्युटर विज्ञान  और अलगोरिथम (algorithm) को रूप देने और आधुनिक कंप्यूटर के निर्माण में अग्रणी थे।बीबीसी की डेंजरस् नॉलेज (Dangerous Knowledge) श्रृंखला का जिक्र मैंने अपनी चिट्ठी ‘नाई महिला है‘ में किया था। यह श्रृंखला चार विलक्षण प्रतिभा के व्यक्ति, जिसमें तीन गणितज्ञ- जॉर्ज कैंटर, कोर्ट गर्डल, और ऐलन ट्यूरिंग  – और एक भौतिक शास्त्री लुडविंग बॉल्टज़मैन पर थी। उस चिट्ठी में, श्रृंखला का वह भाग भी दिखाया था जिसमें गर्डल के शुरू के जीवन के बारे में है। उसके बाद एवं ट्यूरिंग के जीवन के बारे में यहां देखिये। इसमें ट्यूरिंग गर्डल के अपूर्णता सिद्धान्त को कंप्यूटर के क्षेत्र में लागू करते समय भी यह कहते हैं कि कुछ सवाल ऐसे भी हैं जिन्हें कंप्यूटर के द्वारा हल नहीं निकाला जा सकता है। ‘उन्मुक्त जी, हमें तो घबराहट हो रही है। लगता है कि जिन पुस्तकों की आपने चर्चा की है वे सारी कठिन हैं। क्या गणित और अपूर्णता के सिद्धान्त के बारे में कोई आसान पुस्तक है?’ है तो। इन्दू जी गणित की अध्यापिका हैं। उनके चिट्ठे का नाम उनकी पुत्री के नाम ‘पार्थवी‘ पर है। उस चिट्ठे पर वे गणित और उसकी पहेलियां पर चर्चा करती हैं। मुझे आपका चिट्ठा अच्छा लगता है।  कुछ समय पहले उन्होंने ‘गणित की वो समस्याये : जिन्हें कोई हल ना कर सका –१‘ लिखते समय गोल्डबाख अनुमान की चर्चा की थी। उस समय मुझसे इसके बारे में लिखने के लिये कहा था। ऊपर जिस आसान पुस्तक का मैंने जिक्र किया है वह गोल्डबाख अनुमान और गर्डल के सिद्धान्त से सम्बंधित है।  इन्दू जी की अनुरोध पर, उसकी चर्चा इस श्रंखला की अगली कड़ी में। तू डाल डाल, मैं पात पात भूमिका।। नाई की दाढ़ी को कौन बनाता है।। नाई, महिला है।। मिस्टर व्हाई – यह कौन हैं।। गणित, चित्रकारी, संगीत – क्या कोई संबन्ध है।। क्या कंप्यूटर व्यक्तियों की जगह ले सकते हैं।। यात्रा विवरण पर लेख चिट्ठे पर अन्य चिट्ठियां अन्तरजाल की मायानगरी मेंपेटेंट और कंप्यूटर प्रोग्राम; २ की पॉवर के अंक, पहेलियां, और कमप्यूटर विज्ञान; ओपेन सोर्स सौफ्टवेर; लिनेक्स की कहानी।   About this post in Hindi-Roman and English  is chitthi mein roger penrose kee likhi pustak  ‘The Emperor’s New Mind: Concerning Computers, Minds and The Laws of Physics’ kee sameeksha hai. yeh chitthi {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.This post is book review of The Emperor’s New Mind: Concerning Computers, Minds and The Laws of Physics’ by Roger Penrose. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.  सांकेतिक शब्द । Kurt Gödel, Incompleteness theorems, The Emperor’s New Mind: Concerning Computers, Minds and The Laws of Physics Roger Penrose, Alan Turing, Georg Cantor, Ludwig Boltzmann, Newtonian physics, special relativitygeneral relativity, quantum physics, । book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, science fiction, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा, । cyber crime, cyber space, Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर, । Hindi, पॉडकास्ट, podcast,

Recent Posts

Default utility Image नेपोलियन की तलवार में जड़ा – भारतीय हीरा इस चिट्ठी में रीजेंट हीरे की चर्चा है।यह चित्र पेरिस के लूवर संग्रहालय के इस...
Default utility Image हमारे यहां भरतपुर से अधिक पक्षी आते हैं इस चिट्ठी में, मथुरा में स्थित, इंडियन आयल रिफ़ाइनरी की चर्चा है। मथुरा में एक...
Default utility Image दूसरे ग्रहों पर जीवन, उन पर बसेरा – कल्पना आर्थर सी क्लार्क की इस चिट्ठी में, 'डिसकवरी साइंस' (Discovery Science) चैनल पर आ रही 'प्रॉफेटस् ऑफ साइंस फिक्शन'...
Default utility Image महिलायें जमीन पर लोट रही थीं इस चिट्ठी में, गोकुल-मथुरा में रमण रेती आश्रम  की चर्चा है।  रमण रेती पर बालू...
Default utility Image सौ साल पहले… इस चिट्ठी में, आज के दिन सौ साल पहले साहस के कारनामे की चर्चा है। This...

Recent Posts

Default utility Image Default utility Image Default utility Image Default utility Image Default utility Image

Recent Posts

Default utility Image नेपोलियन की तलवार में जड़ा – भारतीय हीरा इस चिट्ठी में रीजेंट हीरे की चर्चा है।यह चित्र पेरिस के लूवर संग्रहालय के इस...
Default utility Image हमारे यहां भरतपुर से अधिक पक्षी आते हैं इस चिट्ठी में, मथुरा में स्थित, इंडियन आयल रिफ़ाइनरी की चर्चा है। मथुरा में एक...
Default utility Image दूसरे ग्रहों पर जीवन, उन पर बसेरा – कल्पना आर्थर सी क्लार्क की इस चिट्ठी में, 'डिसकवरी साइंस' (Discovery Science) चैनल पर आ रही 'प्रॉफेटस् ऑफ साइंस फिक्शन'...
Default utility Image महिलायें जमीन पर लोट रही थीं इस चिट्ठी में, गोकुल-मथुरा में रमण रेती आश्रम  की चर्चा है।  रमण रेती पर बालू...
Default utility Image सौ साल पहले… इस चिट्ठी में, आज के दिन सौ साल पहले साहस के कारनामे की चर्चा है। This...