विज्ञान
दूसरे ग्रहों पर जीवन, उन पर बसेरा – कल्पना आर्थर सी क्लार्क की
इस चिट्ठी में, ‘डिसकवरी साइंस’ (Discovery Science) चैनल पर आ रही ‘प्रॉफेटस् ऑफ साइंस फिक्शन’ (Prophets of Science Fiction) श्रृंखला की आर्थर सी क्लार्क की कड़ी पर चर्चा है।
This post talks about the episode on Arthur C Clark on the ‘Prophets of Science Fiction’ TV series on ‘Discovery Science’.
is chitthie mein, ‘Discovery Science’ channel per aa rahi ‘Prophets of Science Fiction’ shrankhla kee arthur C clark per kari keee charchaa hai.![]()
अंतरजाल पर तनाव इतना बढ़ा कि स्पष्टीकरण देना पड़ा
à¤à¤¾à¤°à¤¤-पाà¤à¤¿à¤¸à¥à¤¤à¤¾à¤¨ सà¥à¤®à¥ फाà¤à¤¨à¤² मà¥à¤ मà¥à¤, à¤à¤¬ सà¤à¤¿à¤¨ तà¥à¤¨à¥à¤¦à¥à¤²à¤à¤° २३ रन पर à¤à¥à¤² रहॠथॠतब à¤à¤¨à¥à¤¹à¥à¤ मà¥à¤¦à¤¾à¤¨à¥ ठमà¥à¤ªà¤¾à¤¯à¤…
बॉल ट्रैकर, गेंद का संभावित प्रक्षेप पथ बताता है
इस चिट्ठी में, अम्पायर डिसिशन रिवियू सिस्टिम (यूडीआरएस) में, बॉल ट्रैकर तकनीक के बारे में बताया ह…
विश्व कप सेमी-फाइनल में भारत ने बेईमानी की?
विशà¥à¤µ à¤à¥à¤°à¤¿à¤à¥à¤ à¤à¤ª २०११ à¤à¤¾ सबसॠविवादासà¥à¤ªà¤¦ निरà¥à¤£à¤¯, à¤à¤¾à¤°à¤¤-पाà¤à¤¿à¤¸à¥à¤¤à¤¾à¤¨ सà¥à¤®à¥ फाà¤à¤¨à¤² मà¥à¤, सà¤à¤¿à¤¨ तà¥à¤à¤¦à¥à¤²à¤à¤° à¤à…
सुन्दरता का पैमाना
इस चिट्ठी में, मिस यूएसऐ प्रतियोगिता में प्रतियोगियों के विकासवाद के बारे में विचारों की चर्चा है।
is chitthi mein, miss usa pratiyogita mein, ppratiyogiyon ke vikasvad ke bare mein vicharon kee charcha hai.
This post is about views of the participants in respect of evolution.![]()
सृष्टि की उत्पत्ति – हमारी कहानी
यह चिट्ठी डेविड क्रिस्चियन के प्रस्तुतिकरण के बारे में है। इसमें वे सृष्टि का निर्माण की चर्चा करते हुए बताते हैं कि यह विकासवाद क्यों उष्मागति के दूसरे नियम का उल्लंघन नहीं करता है। इसका प्रस्तुति करने का तरीका भी लाजवाब है।
yeh citthi David Christian ke prastutikaran ke baare mein hai ismen ve srishti ke nirman kee charchaa karte batate hain ki yeh kis tarah se ushmagati ke dusre niyam ka ullghan nahi karta hai. ise prastuti karne ka treeka bhee lajawab hai
This post is about video of David Christian where he talks about origin of life and explains as to why evolution does not violate second law of thermodynamics. The presentation itself is superb.![]()
क्या मुक्त विज्ञान संभव है?
विलियम à¤à¤¿à¤®à¥à¤¥à¥ à¤à¤¾à¤µà¤°à¤¸à¥à¤à¤¸ à¤à¤¿à¤à¥à¤ ॠमà¥à¤ मà¥à¤à¥à¤¤ विà¤à¥à¤à¤¾à¤¨ विà¤à¤¾à¤°à¤§à¤¾à¤°à¤¾ à¤à¥ बारॠमà¥à¤ à¤à¤°à¥à¤à¤¾ हà¥à¥¤ ‘à¤à¤¨à¥à¤®à¥à¤à¥à¤¤ à¤à¥, मà…
क्या टैटूईन ग्रह की तरह हमारे भी दो सूरज होंगे
à¤à¤¸ à¤à¤¿à¤à¥à¤ ॠमà¥à¤, सà¥à¤à¤¾à¤° वारसॠफिलà¥à¤® शà¥à¤°à¥à¤à¤à¤²à¤¾, à¤à¤°à¤¾à¤¯à¤¨ तारा समà¥à¤¹ à¤à¥ दà¥à¤¸à¤°à¥ सबसॠà¤à¤®à¤à¥à¤²à¥ तारॠबà¥à¤à¤²à¤à¥à¤¸ (अ
क्या टैटूईन ग्रह की तरह हमारे भी दो सूरज होंगे
![]() |
| टैटूईन ग्रह में सर्यास्त का दृश्य |
‘उन्मुक्त जी, क्या टैटूईन नया ग्रह मिल गया है? क्या यह ज्योतिष को गलत सिद्ध कर देगा?’
नहीं भाई, नहीं बहना। मैं तो ज्योतिष के बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं एक श्रृंखला लिख कर काफी परेशानी झेल चुका हूं। टैटूईन तो प्रसिद्ध विज्ञान कहानी फिल्म श्रंखला ‘स्टार वॉरस्’ का काल्पनिक ग्रह है। इस फिल्म का हीरो ल्यूक स्काईवऑकर इस ग्रह के शहर ट्यूनिसिआ में रहता है। यहां दो सूरज हैं।
इस फिल्म श्रृंखला में छः फिल्में हैं। सबसे पहली फिल्म ‘स्टार वारस्’ थी। इसका बाद में नाम ‘द न्यू होप’, रख दिया गया। यह इस फिल्म की चौथी कड़ी थी। उसके बाद इसकी दो उत्तर फिल्में ‘द एम्पायर स्ट्राइक बैक’ और ‘रिटर्न ऑफ द ज़ेदाई’ नाम से बनी। यह इस श्रृंखला की पांचवी और छटी कड़ी थीं।
इसके बाद इसकी तीन पूर्व कथायें ‘द मैनस ऑफ फैंटम’, ‘अटैक ऑफ द क्लोंस्’ और’ ‘रिवेंज ऑफ द सिथ’ बनी। यह इस श्रृंखला की पहली, दूसरी, और तीसरी कड़ी थी।
‘उन्मुक्त जी, हमारा दूसरा सूरज कहां से आयेगा?’
आकाश में बहुता से तारा समूह हैं। शृंखला ‘ज्योतिष, अंक विद्या, हस्तरेखा विद्या, और टोने-टुटके‘ लिखते समय, मैंने इसकी कड़ी ‘राशियां Signs of Zodiac‘ में तारा समूहों की चर्चा की थी। इसमें एक तारा समूह है मृगशीर्ष (हिरन- हिरनी) या Orion (ऑरायन) है।
![]() |
| यह चित्र हबल टेलेस्कोप की वेबसाइट से है। |
इस तारा समूह को अपने यहां हिरण और ग्रीस में शिकारी के रूप में देखा गया है पर मुझे तो यह तितली सी लगती है। यह आजकल शाम से दिखाय़ी पड़ता है। इसे आप आसानी से पहचान सकते हैं।
तारा समूह के चित्र में बांयी तरह के एक तारे पर पीले रंग का x बना है। यही तारा बीटलजूस (या बॅटेलजऍस) है। इस समय यह लाल दैत्याकार तारा है जिसका चित्र बायी तरफ दिखाया गया है।
‘उन्मुक्त जी, यह बीटलजूस दूसरा सूरज कैसे बनेगा?’
‘बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां‘ श्रृंखला की कड़ी ‘तारों का अन्त कैसे होता है‘ लिखते समय मैंने लाल दैत्याकार तारों और अधिनव तारा (Super nova) (सुपरनोवा), या नोवा (Nova), की चर्चा की थी। वहीं यह बात भी विस्तार से बतायी है।
बीटलजूस अपने सूरज से २० गुना ज्यादा भारी है। इसलिये यह तारा अधिनव तारा बन सकता है। यह शायद इस साल हो। इसलिये इसे दूसरा सूरज कहा जा रहा है।
‘उन्मुक्त जी, तब क्या टैटूईन की तरह, हमारी पृथ्वी पर इसी तरह का दृश्य दिखायी देगा?’
इस समय रात के आकाश में, बीटलजूस, आकाश में आठवां और ऑरायन तारा समूह का दूसरा चमकीला तारा है। सुपरनोवा बनने के बाद यह रात के आकाश में सबसे चमकीला तारा हो जायगा लेकिन दूसरा सूरज नहीं बन पायेगा। शायद यह पूर्णमासी के चांद के बराबर हो पर दिन में न दिखायी पड़े। हांलाकि सबसे प्रसिद्घ सुपरनोवा, १०५४ ईसवी में देखा गया था। इसके बारे में चीन और अरब के खगोलशास्त्रियों ने लिखा है। यह दिन में भी, २३ दिन तक, और ६५५ रातों में यानि कि लगभग दो साल तक दिखायी पड़ा।
बीटलजूस हमसे बहुत दूर है – लगभग ६०० प्रकाश वर्ष। किसी सुपरनोवा के द्वारा पृथ्वी पर तभी नुकसान हो सकता है जब वह हमसे केवल २५ प्रकाश या इससे कम दूरी पर हो।
‘क्या, जैसा मायन कैलेंडर कहता है, हमारी पृथ्वी नष्ट हो जायगी?’
मायन कैलेंडर के मुताबिक तो २०१२ पृथ्वी का अन्तिम वर्ष है। यही कारण है कि आजकल तरह तरह की खबरें प्रकाशित हो रही हैं। आप निश्चिन्त रहें। इससे हमारी पृथ्वी को मुश्किल नहीं है। यह कयामत अग्रदूत न हो कर खगोलशास्त्र के लिये सैकड़ो सालों में होनावाला सबसे बड़ा फायदा है।
मुन्ना हमारा बेटा कुछ दिनों पहले भारत आया था। हमें उसके साथ दिल्ली में समय बिताने का मौका मिला। हम लोग वहां नेहरू तारा घर भी गये। वहां आजकल ‘चन्द्रशेखर तारों के सहयात्री’ नामक प्रोग्राम चल रहा है। चन्द्रशेखर ने अपना महत्वपूर्ण काम ब्लैक होल्स् पर किया है। इस प्रोग्राम में ब्लैक होलस् और अधिनव तारों के बारे में अच्छी जानकारी है। आप भी अपने बेटे और बेटियों के साथ यह प्रोग्राम देखें।
यदि आपने स्टार वॉर्स् फिल्म श्रंखला नहीं देखी है तब अवश्य देखें पर अपने बच्चों के साथ। आपको पसन्द आयेगी। उनके साथ ज्यादा समझ में भी आयेगी।
रात में सोने से पहले ऑरायन और बीटलजूस को देखना भी न भूलियेगा। घर वालों और पड़ोस के लोगों को दिखाइयेगा और यह भी बताइयेगा कि कोई प्रलय नहीं आने वाली है।
अरविन्द जी ने भी यहां इसके बारे में लिखा है उसे भी देखिये।
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट,
‘मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने‘
। 2012 phenomenon,
। Why doomsday prediction are wrong ,
। Astronomy, Astronomy, culture, fiction, life, Life, Religion, science fiction, जीवन शैली, धर्म, धर्म- अध्यात्म, विज्ञान, विज्ञान कहानी, समाज, ज्ञान विज्ञान,
बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
यह चिट्ठी में, बाईबिल, खगोलशास्त्र, और इससे संबन्धित विज्ञान कहानियां के बारे में चर्चा है।
is chitthi mein bible, khagolshastra aur isse smbndhit vigyaan khaniyon’ ke baare mein charchaa hai.
This post talks about Bible, Astronomy and related Science fiction. ![]()

